आजमगढ़, सितम्बर 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी सात लोगों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। हर्ष फायरिंग करने और शस्त्र लाइसेंस की शर्तो के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एसएसपी ने साल शस्त्र लाइसेंसों के निलंबन की संस्तुति की थी। जिस पर डीएम ने सभी सात शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर दिये। इसके साथ ही एक शस्त्र लाइसेंसधारी की मृत्यु के बाद लाइसेंस स्वत: समाप्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी न्यायालय ने विभिन्न आदेशों में कुल सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। एक अन्य प्रकरण में लाइसेंसधारी की मृत्यु होने के कारण उसका लाइसेंस स्वत...