Azamgarh News: डीएम ने जेई के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
आजमगढ़, जुलाई 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के पास स्थित भंवरनाथ मार्ग पर गड्ढे और जलभराव मिलने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। डीएम के आदेश पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जेई के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद सहायक अधिशासी अभियंता ने जेई के खिलाफ सोमवार को कंधापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीएम के निर्देश के बाद सावन माह एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को जिलाधिकारी ने रविवार को नगर के समीप स्थित प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। भंवरनाथ से कम्हेनपुर संपर्क मार्ग पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों का आना-जाना होता है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: लापरवाह संवेदकों पर आपदा प्रावधान के तहत करें एफआईआर: डीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.