Azamgarh News: डीएम ने छात्रा को पढ़ाई के लिए दी एक लाख की मदद
आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बीते दिनों जनता दर्शन में आई अतरौलिया के खानपुर फतेह गांव निवासी छात्रा मेनका प्रजापति पुत्री स्व. अमरजीत प्रजापति को पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई है। छात्रा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी आर्थिक स्थिति एवं पढ़ाई से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया था। उसने बताया था कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है और आजमगढ़ शहर में एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है। गांव से आजमगढ़ मुख्यालय स्थित कोचिंग संस्थान तक प्रतिदिन लगभग 60 किलोमीटर आने-जाने में काफी किराया खर्च होता है, जिसे वहन कर पाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। आर्थिक कठिनाई के कारण उसकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एवं आगे की पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। छात्रा की आर्थिक स्थिति को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.