Azamgarh News: डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने शनिवार को तहबरपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें। फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। सामधान दिवस के बाद डीएम-एसएसपी ने तहबरपुर थाने का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.