आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर तहसील पर शनिवार को सुबह आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और सीडीओ ने फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिया। कहा कि अगर ग्राम या ब्लाक स्तर से ही समस्या का सामाधान हो जाता तो फरियादियों को जिला मुख्यालय और समाधान दिवस का चक्कर लगाना नहीं पड़ता। इसी क्रम में जिले के अन्य तहसीलों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...