आजमगढ़, जुलाई 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद के लिए भृगुनाथ राम, मंत्री मनोज कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लौटू राम मौर्य और मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार और बालकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष लालमोहन गिरी, सहमंत्री प्रशासन आनंद प्रकाश यादव एवं हरेंद्र यादव ने शपथ ली। इसी तरह, सहमंत्री पुस्तकालय कृष्ण कुमार सिंह और वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति सदस्यों में अजीत कुमार सिंह, अमरजीत कुमार मल्ल, कुमारी आभा श्रीवास्तव, निकेश कुमार यादव, फैजान अहमद और श्यामजीत यादव, कनिष्ठ कार्य...