आजमगढ़, जुलाई 21 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर मोड़ के समीप रविवार की रात डिवाइडर से टकरा कर कार खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। प्रयागराज जिले के फाफामऊ से कार सवार रविवार की रात गोरखपुर जा रहे थे। वे आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर अहिरौली छतरपुर मोड़ के समीप वनवासी बस्ती के समीप पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर फैली गिट्टी के चलते कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बरदह पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभी...