Azamgarh News: डिवाइडर पर कूड़े का ढेर, दुर्गंध से राहगीर परेशान
आजमगढ़, जुलाई 4 -- Azamgarh News: शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। सठियांव क्षेत्र के शाहगढ़ में मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर लंबे समय से कूड़ा-कचरे का ढेर लगा है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी पसरी हुई है। हल्की बारिश के बाद कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आस-पास के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। आजमगढ़-मऊ मार्ग पर स्थित शाहगढ़ बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों और राहगीरों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। बारिश के दौरान कूड़ा सड़ने से वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। व्यापार मंडल शाहगढ़ के अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता का खामियाजा दुकानदारों और आम नागरिकों को भुगतना पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.