Azamgarh News: डिप्टी जेलर को गोल्ड, जेल अधीक्षक समेत तीन को मिला प्रशंसा पत्र
आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिला कारागार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी जेल अधिकारियों और कर्मियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान किया। इस दौरान बंदियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जेल अधीक्षक ने बंदियों और जेल कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के इतिहास और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों, महिला बंदियों और उनके बच्चों को उपहार प्रदान किये गए। कारागार सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर गोरखपुर परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक कारागार द्वारा आजमगढ़ जेल के डिप्टी जेलर अजय कुमार को गोल्ड मेडल, वरिष्ठ अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, जेलर विजय कुमार पांडेय और कनिष्ठ सहायक अली सफदर को प्रशंसा पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.