आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहाने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कहीं घटाव तो कहीं बढ़ाव होने के साथ ही कटान तेज हो गई है। नदी अपने तटवर्ती गांवों के पास कटान कर रही है। कटान होने से तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है। बीते चौबीस घंटे में डिघिया गेज पर 16 सेमी जलस्तर बढ़ने से खतरा बिंदु से पांच सेमी उपर नदी की धारा बह रही है। वहीं बदरहुआ गेज पर 14 सेमी जल स्तर में घटाव दर्ज किया गया। घाघरा नदी तटवर्ती गांव सहबदिया, बरामदपुर, हाजीपुर, देवारा खास राजा, टेकनपुर के पास कटान कर रही है। जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सहबदिया गांव में गया सिंह पटेल के खेत से करीब एक किलोमीटर दूर बरामदपुर गांव के समीप नदी कटान कर रही है। खेती योग्य भूमि कट कर नदी में समाहित हो रही है। जिससे किसानों ...