आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में सोमवार सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंस कर किशोर की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान वह ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। अनियंत्रित होकर गिर गया और रोटावेटर में फंसने से शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: चालक पर मुकदमा, ट्रैक्टर ट्राली सीजहादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान गांव का 13 वर्षीय साकिब उर्फ प्रधान पुत्र अमर उर्फ अमीर भी पहुंच गया। वह ट्रैक्टर पर बैठ गया। खेत की जुताई के दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गि...