आजमगढ़, नवम्बर 28 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव में गुरुवार की रात खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से चालक की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अशरफपुर गांव निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु कन्नौजिया पुत्र हरिश्चंद गांव के ही निवासी अतीक पुत्र अब्दुल अजीज का ट्रैक्टर चलाता था। अशरफपुर गांव निवासी एजाज अहमद गांव निवासी बसंत राम का खेत बटाई पर लेकर काफी अर्से से खेती करते हैं। गुरुवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर मालिक का बेटा मोहम्मद कैफ स्वयं एजाज अहमद के खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर का चालक प्रियांशु पास में खड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर की गति धीमी होने पर चालक प्रि...