Azamgarh News: ट्रेलर में छिपा था अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सरायमोहन पेट्रोलपंप पर खड़े ट्रेलर में शनिवार की शाम अजगर दिखने के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को निकाला। बाद में उसे सेहदा के जंगल में छोड़ा गया। जौनपुर जनपद की ओर से आया एक ट्रेलर शनिवार को सरायमोहन स्थित पेट्रोलपंप पर खड़ा था। ट्रेलर का खलासी टायर में फंसी गिट्टियां निकाल रहा था। इस दौरान उसकी नजर टायर और ट्रक की बाडी के बीच छिपे अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबा अजगर ट्रक में छिपा था। सांप देखकर खलासी शोर मचाने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। इस पर मुहम्मदपुर रेंज के वन रेंजर गुलाबचंद के नेतृत्व में टीम पहुंची। सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.