आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव के पास शुक्रवार की शाम ट्रेन से कट कर 70 वर्षीया महिला की मौत हो गई। महमूदपुर गांव निवासी 70 वर्षीया सोनिया यादव पत्नी राजकुमार यादव दोपहर में घर से निकली थी। अपराह्न वे परसहां गांव में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। ट्रेन से कट कर वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...