Azamgarh News: ट्रेन से कटर कर अज्ञात युवत की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के पास रविवार की भोर में उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंच कर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हुई है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.