आजमगढ़, जुलाई 3 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड संख्या तीन संत कबीर नगर में गुरुवार को 62 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से करीब 100 घरों और आसपास की दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से पेयजल का भी संकट गहरा गया। इससे लोग परेशान हो गए। उमस और भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद मोहल्ले में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से पानी की समस्या भी गहरा गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के विनोद विश्वकर्मा, लालता, शिवदास मौर्य एवं सुरेंद्र राय सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ऐशबाग में फुंक...