आजमगढ़, अगस्त 4 -- Azamgarh News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज ब्लाक के करिया गोपालपुर गांव में एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। जिससे बीस घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली चालित मशीनें बंद हैं। वहीं खेती के कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लोगों के घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी,कर्मचारी अंजान बने हुए हैं। लालगंज के करिया गोपालपुर गांव में लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने से बार-बार जल जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gridih News: ट्रांसफार्मर जलने से बाघमारी गांव में बिजली संकट ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग क...