Azamgarh News: ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: बिलरियागंज। नगर पालिका बिलरियागंज अंतर्गत वार्ड संख्या-6 स्थित भगतपुर राजभर बस्ती में शनिवार दोपहर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणें ने एक सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने और उक्त ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे करीब 75 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और मरीजों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं किसानों की धान की रोपाई का कार्य भी बाधित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रिंस राजभर,दयाराम राजभर, राजू राजभर, तेजू, रामाश्रय, महेंद्र, नागा राजभर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.