आजमगढ़, जुलाई 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। बरसात के मौसम में शहर की बिजली व्यवस्था लोगों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। एक ओर ओवरलोडिंग और लगातार लोकल फॉल्ट से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर और खुले पड़े अंडरग्राउंड केबल बॉक्स हादसों को दावत दे रहे हैं।

शहर में बिजली व्यवस्था का हाल शहर के बीच स्थित पुरानी जेल फीडर से हरबंशपुर, बागेश्वर नगर, रोडवेज, अनन्तपुरा, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी और सदावर्ती मोहल्ला सहित बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन इस फीडर पर आए दिन लोकल फॉल्ट और तकनीकी खराबी बनी रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि फीडर सही रहता है तो मुख्य लाइन में खराबी आ जाती है, जिससे आपूर्ति बार-बार बाधित होती रहती है। बुधवार को पुरानी जेल फीडर से जुड़े पुरा...