आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव के पास सोमवार को ट्रक के टक्कर से घायल अधेड़ की मौत हो गई। वह बाजार से घर लौट रहे थे, इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दिया था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सपनहर रूद्रपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लालचंद फेरी कर कास्टमेटिक का सामान बेचते थे। सोमवार को वे बाजार गए थे, बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक उन्हें टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को लेकर परिजन राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के जुनेदगंज स्थित एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची ...