Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट के पास गुरुवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भवंरनाथ निवासी 42 वर्षीय देवेश नारायण राय गोरखपुर जनपद क चौरी चौरा ब्लाक क्षेत्र में शिक्षक के पद पर तैनात थे। गुरुवार की रात वे बाइक से घर लौट रहे थे। लाटघाट यूनियन बैंक के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.