Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर बाजार के पास शनिवार की अपराह्न ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव निवासी 44 वर्षीय अवनीश कुमार राय शनिवार की अपराह्न जौनपुर की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। गंभीरपुर बाजार में पोस्टऑफिस के पास समाने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे अवनीश कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मुहम्मदपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। अवनीश की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.