आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार की दोपहर बैक करते समय ट्रक की टक्कर लगने से टीनशेड की दीवार गिर गई। उसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 54 वर्षीय विनीता सिंह पत्नी ओमकार सिंह दोपहर में घर के बाहरी हिस्सा बने टीनशेड में सो रही थी। गांव का ही निवासी चालक ट्रक बैक कर रहा था। इस दौरान ट्रक की टक्कर लगने से टीनशेड की दीवार गिर गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अपकंट्री में अबतक जिससे उसके अंदर सो रही महिला मलबे में दब गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो च...