Azamgarh News: टेली-मेडिसिन में लापरवाही, ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर
आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में संचालित टेली मेडिसिन और एनआरसी का एसीएमओ डॉ. उमाशरण ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टेली मेडिसिन में ड्यूटी पर तैनात दो संविदा चिकित्सक बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अनुपस्थित मिले। एसीएमओ ने नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय के गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी मच गई। टेली-मेडिसिन कक्ष में सन्नाटा पसरा था। चिकित्सकों की कुर्सियां खाली थीं। कक्ष में न तो कोई चिकित्सक मरीजों को आनलाइन परामर्श दे रहा था और न ही कोई स्टाफ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज से संर्पक कर रहा था। एसीएमओ ने कक्ष में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी से चिकित्सकों के बारे में पूछा तो पता चला कि ड्यूटी पर तैना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.