Azamgarh News: टेंपो की टक्कर से फुल्की विक्रेता की मौत
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज बाजार में पेट्रोलपंप के पास बुधवार की शाम टेंपो की टक्कर से फुल्की विक्रेता की मौत हो गई। घटना के समय वह फुल्की बेचकर घर लौट रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन जनपद के खुटउन थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय वीरपाल दो साल से जहानागंज बाजार में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहता था। वह क्षेत्र में घूमकर फुल्की बेचता था। बुधवार की शाम वह फुल्की बेचने के बाद ठेला लेकर कमरे पर लौट रहा था। जहानागंज पेट्रोलपंप के पास पहुंचा था। इस दौरान टेंपो टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.