आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से नई नाली के निर्माण के लिए कराए गए टेंडर में खेल किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार की तरफ से नया निर्माण कराने के बजाए पुरानी नाली की मरम्मत कराई जा रही हैं। यही नहीं, क्षतिग्रस्त नाली के ऊपर चार इंच के ईंट की जोड़ाई की जा रही है। मानक के विपरित हो रहे निर्माण को लेकर कालोनी वासियों में रोष व्याप्त है। इस बारे में पालिका के जेई शशांक पांडेय ने बताया कि पल्हनी नई कालोनी में पुरानी नाली की मरम्मत कराए जाने की शिकायत मिली है। जांच के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। ठेकेदार को जेसीबी से खोदाई कराकर नया निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।

नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप नगर के हरबंशपुर वार्ड के पल्हनी नई कालोनी में जलनिकासी के लिए सात सौ मीटर लंबी नाली का...