आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में टीबी मरीज खोज अभियान में और तेजी आएगी, जांच के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। जनपद के 18 ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में टीबी की जांच के लिए टू-नॉट मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। सीएचसी और पीएचसी में इन मशीनों के लग जाने पर पीड़ितों और संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं होगा। उन्हें पास के अस्पताल में जांच की सुविधा मिलेगी। संदिग्ध टीबी की पुख्ता जांच के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय के साथ ही दूर के अस्पताल में जाना पड़ता था। जांच रिपोर्ट भी आने में समय लगता था। जांच रिपोर्ट समय से न मिलने पर इलाज शुरू होने में देरी होती थी और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था। नई टू-नॉट मशीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), पीएचसी पर ही एक से दो घंटे में सटीक रिपोर्ट मिल स...