आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बोर्ड की 24वीं बैठक बुधवार को मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुल छह प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद मंडलायुक्त ने अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित आय-व्यय बजट को प्रमुख रूप से रखा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवासीय टाउनशिप विकसित करने के लिए तहसील सदर के राजस्व ग्राम कोटिला में चिह्नित भूमि को आपसी समझौते के आधार पर खरीदने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञ एवं अनुभवी स्टाफ की सेवाएं लेने का प्रस्ताव भी रखा गया।

राजस्व ...