आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर से गांव तक तक आवारा कुत्तों ने इन दिनों आतंक मचा रखा है। हर दिन वे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शहर के कई इलाकों में उनके डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में चौराहों पर झुंड में खड़े कुत्ते कब हमला बोल दें, यह कोई नहीं जानता। इसके बाद भी नगरपालिका के अफसर बेपरवाह बने हुए हैं। उन्हें इससे कोई लेना-देना नहीं है। कुत्तों को पकड़ने के लिए उनके पास कोई इंतजाम भी नहीं है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी हर दिन कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन 130 से अधिक लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही जिले की 22 सीएचसी और 80 पीएचसी में भी इंजेक्शन लगवाने के लिए पीड़ितों की भीड़ जुट रही है। सुबह टहलने और स्...