Azamgarh News: झाड़ी से ढक गया है बिजली का पोल और तार
आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: शाहपुर,हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला ब्लाक क्षेत्र के रेड़हा विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली लाइनों की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बिजली पोलों और एलटी तारों पर बड़ी-बड़ी झाड़िया उग आई हैं,जबकि कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाओं ने बिजली के तारों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले रखा है। 20 से 30 मीटर तक बिजली का पोल का तार नजर नहीं आ रहा है। जिससे हमेशा दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। अहरौला क्षेत्र के रेड़हा के पास कई स्थानों पर बिजली पोल और एलटी तार घनी झाड़ियों से ढक गई है। पेड़ों के बीच बिजली के तार कई-कई मीटर तक दिखाई ही नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेड़हा पावर हाउस से लेकर शाहपुर बाजार और चांदनी चौक तक अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.