आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज से अकबेलपुर होते हुए पीजीआई को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों से आधी सड़क घिर गयी है। वहीं जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए हादसे का दावत दे रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया,लेकिन समस्या का निदान नहीं कराया। जहानागंज से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हूखोर के बीच सड़क के किनारे करीब पांच-छह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर कई साइकिल सवार दिन के उजाले में ही चोटिल हो चुके हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क का किनारा ...