Azamgarh News: झमाझम बरसा पानी, कहीं राहत कहीं परेशानी
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार को भी मेघा मेहरबान रहे। दोपहर तक तेज धूप और गर्मी के चलते लोग परेशान थे। दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत निचले इलाकों में हुई। घंटों तक पानी जमा रहा। नरौली, सिधारी, रैदोपुर, मड़या, ब्रह्मस्थान आदि जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। कई जगहों पर दुकानों और मकानों में भी पानी घुस गया। लोग पानी निकालने में लगे रहे। हालांकि बारिश के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी और उमस से छुट्टी मिल गई। शाम तक मौसम खुशनुमा बना रहा। ग्रामीण इलाकों में भी कई जगहों पर तेज बारिश हुई。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.