आजमगढ़, नवम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला जेल में निरुद्ध महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों के भविष्य के साथ ही उनकी सेहत भी सुधरेगी। छह साल से कम उम्र के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए सुरक्षित बचपन योजना लागू की गई है। डीपीओ (जिला कार्यक्रम अधिकारी) की ओर से तैयार योजना से बच्चों को खेलने के लिए सामान के साथ शिक्षा की व्यवस्था की गई है। जेल में निरुद्ध महिलाओं के साथ वर्तमान में तीन से छह साल के चार बच्चे भी हैं। इन बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए जेल में नई व्यवस्था लागू की गई है। जेल में रह रहे छोटे बच्चों को पढ़ाने और उनकी देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती होगी। जिला कारागार में छह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए खेल कूद की व्यवस्था की गई है। व्यक्ति देखभाल योजना के तहत अब उनकी सेहत के साथ शिक्षा भी बेहतर होगी...