आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला कारागार में बीमार बंदी की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह छेड़खानी के आरोप में 14 माह से जेल में बंद था। बीमार होने पर उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के खझुलिया कंधरापुर निवासी 70 वर्षीय चंद्रभान राम पर बालिका से छेड़खानी का आरोप लगाया था। वह करीब 14 माह से जेल में बंद था। इन दिनों ब्लड प्रेशर बढ़ने से परेशान था। गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ गई। जेल के अस्पताल से डॉक्टर ने रेफर कर दिया था। गुरुवार की शाम उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। जेल से परिवार के लोगो को सुबह सात बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग मंडलीय अस्प्ताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...