Azamgarh News: जेएसवाई का भुगतान जल्द कराने के निर्देश
आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय के अंतर्गत मझगांवा, फरिहा आदि स्वास्थ्य केंद्रों का मंगलवार को एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। जेएसवाई का अवशेष भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए। रानी की सराय ब्लॉक क्षेत्र में अप्रैल माह से अब तक कुल 553 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) का लाभ दिया गया है। जिसमें 495 महिलाओं को भुगतान किया जा चुका है। एसीएमओ ने शेष लाभार्थियों का भुगतान भी जल्द कराए जाने के निर्देश दिए। एसीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: 290 आशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.