आजमगढ़, अगस्त 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, हिन्दुस्तान टीम। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) पर बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। पहाड़पुर, मुकुंदपुर, निजामाबाद, मझभीटा, शिवली, चुनहटा और शाहगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में अंजुमनों और लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह नातिया कलाम और कसीदे पढ़े गए तथा लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। यह भी पढ़ें- Rampur News: अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, नारों से गूंजा शाहबादजुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत पहाड़पुर में मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष ख्वाजा तारिक के नेतृत्व में निस्वा स्कूल से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नातिया कलाम पढ़ता हुआ जुलूस निस्वा इंटर कॉलेज से तकिया पहुंचा, जहां अंजुमन गुलशन-ए-...