Azamgarh News: जिले में बनाए गए 273 परीक्षा केंद्र
आजमगढ़, नवम्बर 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में इस बार 273 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। सोमवार को यूपी बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची में 52 नए परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है, जबकि पहले के 12 कॉलेज परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर हो गए। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वर्ष 2026-27 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 162236 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 83050 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं, 79184 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.