आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतें आय अर्जित करने में फिसड्डी साबित हो रही हैं। पंचायतों की आमदनी के मुकाबले खर्च लाखों रुपये में है। आय कम होने से गांवों के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले की 1810 ग्राम पंचायतों ने कुल 41 लाख 56 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित की। इस हिसाब से प्रति ग्राम पंचायत औसत आय महज 2297 रुपये रही। जिले में 1810 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 338 ग्राम पंचायतों की आय वित्तीय वर्ष में शून्य रही। जबकि इन पंचायतों में हर माह लाखों रुपये का खर्च होता है। वहीं, 440 ग्राम पंचायतों की आबादी करीब डेढ़ हजार से कम है। कम आबादी के कारण इन पंचायतों की आय भी काफी कम है। इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए शासन से...