Azamgarh News: जिला महिला अस्पताल में शुरू होगी एचडीयू सुविधा
आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में जल्द ही गंभीर गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार की सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल में छह बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) वार्ड तैयार कर लिया गया है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें और चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं। कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद वार्ड का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एचडीयू वार्ड शुरू होने से हाई ब्लड प्रेशर, शुगर बढ़ने, प्रसव के दौरान झटके (दौरे) आने या अन्य जटिलताओं से पीड़ित गर्भवती महिलाओं का उपचार अब जिला महिला अस्पताल में ही संभव हो सकेगा। अब तक ऐसी महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता था, लेकिन नई सुविधा शुरू होने के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ निगरानी और उपचार मिल सकेगा। जिला महिला अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.