आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस में चल रहे प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों, दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित किया जाए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: आज से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शु...