Azamgarh News: जानवर आने से बाइक अनिंत्रित होकर पलटी, शिक्षक की मौत
आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के भैसकुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से शिक्षक की मौत हो गई। विद्यालय जाते समय बाइक के सामने जानवर आ गया था। पीछे से आर ही दो और बाइके टकरा गई थी।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव निवासी 47 वर्षीय चंदन कुमार ठेकमा ब्लाक के प्रथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। शुक्रवार की सुबह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। भैंकुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने बकरी आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे शिक्षक सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही दो अन्य बाइक भी टकरा गई। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को बरदह सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.