Azamgarh News: जांच के लिए भेजे 12 खाद्य पदार्थों के नमूने
आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सावन माह को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सामग्रियों की जांच का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने अलग-अलग जगहों से 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल ने निजामाबाद से पनीर, रिफाइंड सोयाबीन आयल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसी तरह टीम ने सरसेना खालसा से पनीर, सोयाबीन रिफाइंड आयल, गंभीरपुर से रिफाइंड सोयाबीन आयल और कलाकंद बर्फी का नमूना लिया। महाराजगंज से गुलाब जामुन, लाटघाट से बर्फी, जहानागंज से मूंगफली का दाना, परानापुर से दूध का नमूना, छितौनी से अरहर दाल तथा बूढ़नपुर से सरसों के तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले से पहले खाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.