आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक से लेकर चौक तक पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।जहानागंज ब्लाक के मुख्य मार्ग पर लोगों के घरो का गंदा पानी बह रहा है। पानी निकासी के लिए स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर नाला बनवाने की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाजार की हालात है कि ब्लाक मुख्यालय के समीप हमेशा जलजमाव बना रहता है। जिसके कारण दुकानदारों की दुकानदारी खराब हो रही है। वहीं आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी हरिंदर, मिथिलेश सिंह, संजय, दीपक आदि लोगों का कहना ह...