Azamgarh News: जल्द पूरा कराएं किसानों की फार्मर रजिस्ट्री : डीएम
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत भदुली के मिनी सचिवालय में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की हकीकत खंगाली। उप निदेशक कृषि आशीष कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत भदुली में कुल 353 किसानों के सापेक्ष 299 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है, जबकि 54 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है। शेष किसानों में कुछ किसान दूसरे राज्यों में प्रवास करने के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कुछ किसानों के नाम में मिसमैच सहित अन्य तकनीकी एवं अभिलेखीय समस्याओं के कारण फार्मर रजिस्ट्री लंबित है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.