Azamgarh News: जलस्तर बढ़ते ही घाघरा की कटान तेज
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव के साथ ही सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर पर कटान तेज हो गई है। नदी तटवर्ती गांवों के पास तेजी से जमीन काट रही है। सहबदिया, बरामदपुर, हाजीपुर, देवारा खास राजा और टेकनपुर के सामने कटान होने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। सहबदिया गांव में गया सिंह पटेल के खेत से पूर्व करीब एक किलोमीटर दूर बरामदपुर गांव के सामने तक नदी कटान कर रही है। बीते 24 घंटे में करीब एक बीघा जमीन नदी की धारा में समाहित हो गई है। इससे किसानों के सामने फसल और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। सहबदिया गांव के पुल्लू पटेल,जय सिंह,जगदीश,बगेदन,संत विजय और कोदई तथा बरामदपुर गांव के अच्छेलाल,रामहंस,सतीराम,जयद्रथ,जय सिंह और दिनेश पटेल समेत कई किसानों की जमीन कटान की जद में है।
जलस्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.