Azamgarh News: जलस्तर घटा, फिर कटान का खतरा बढ़ा
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कई दिनों तक लगातार बढ़ोतरी होने के बाद शनिवार को कमी दर्ज की गई। हालांकि इससे बाढ़ प्रभावित गांवों को कोई राहत नहीं मिली। नदी अभी भी खतरा बिंदु के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर कटान का खतरा बढ़ गया है। देवारा खास राजा के झगरहवा का पूरा में कटान शुरू हो गई है। फिलहाल अभी भी 15 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। देवारा खास राजा से हाजीपुर संपर्क मार्ग, मानिकपुर से अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग, खरैलिया से सोनौरा संपर्क मार्ग अभी भी बाढ़ के पानी से डूबे हुए हैं। रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.