आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर दो दिन से लगातार घटाव पर है, लेकिन कटान जारी है। सहबदिया और बरामदपुर गांव के सामने कटान शुरू होने से किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है। डिघिया गेज पर नदी खतरा बिंदु 70.40 से 18 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दो दिन स्थिर के बाद घटने लगी घाघरा नदी का जलस्तरकटान की समस्या सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर में घाघरा नदी का जलस्तर घटते ही कटान शुरू हो गई है। घाघरा नदी के तटवर्ती गांव सहबदिया, बरामदपुर, हाजीपुर, गोला पुल से पूरब तरफ देवारा खास राजा गांव के सामने कटान फिर से शुरू हो गई है। सहबदिया गांव के गया सिंह पटेल के खेत से पुरब लगभग एक किलोमीटर बरामदपुर गांव के सामने तक कटान शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जगदीश, श्रीबल, पुल्लू, जय सिंह,...