आजमगढ़, अगस्त 27 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जल स्तर पांच दिन से लगातार घट रहा है। जलस्तर घटने से देवरा वासियों के लिए फिलहाल राहत भरी खबर है, लेकिन कटान होने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं। बीते चौबीस घंटे में डिघिया गेज पर 15 सेमी और बदहुआ गेज पर 10 सेमी जलस्तर घट गया। जबकि डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से 20 सेमी ऊपर और बदरहुआ गेज पर खतरा बिंदु से 36 सेमी नीचे नदी का पानी बह रहा है। चौबीस घंटे में तीन बीघा भूमि और घाघरा की धारा में कट कर विलीन हो गई है। पर्शिया, सहबदिया और बरामदपुर में घाघरा नदी दो दर्जन से अधिक किसानों की अब तक कुल 62 बीघा खेती योग्य भूमि काट चुकी है। घाघरा अपने तटवर्ती क्षेत्रों के गांव हाजीपुर गोला पुल के पास, देवारा खास राजा, देवारा खास...