Azamgarh News: जलस्तर कम होते ही तटवर्ती गांवों में हो रही कटान से किसान चिंतित
आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: लाटघाट, आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटते ही नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज कर दी है। जिससे किसानों की खेती योग्य भूमि नदी में समाती जा रही है। अपने खेतों की भूमि को कटते देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ दिख रही है।करीब बीस दिनों तक तेजी से जलस्तर बढ़ने के बाद बीते एक सप्ताह से घाघरा नदी का पानी तेजी से घट रहा है। जलस्तर में घटाव के साथ ही नदी तटवर्ती क्षेत्र के गांव सहबदिया, बरामदपुर, देवारा खास राजा और अचल नगर में तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर घटने के साथ कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी का बहाव तेज होने पर कटान और तेज हो सकती है। अचल नगर गांव के उत्तर में देवारा रामशरण दूबे, देवारा कर्ता राम दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.