Azamgarh News: जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी में मौलानाओं ने पेश किए नात
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सरैया पहाड़ी में शुक्रवार की रात मदरसा अरबिया फैज ए नईमी सरैया के संस्थापक कारी मोहम्मद असगर के 23वें उर्स पर शुक्रवार को लोगों की भीड़ रही। इस दौरान वार्षिक उर्स पर जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। दूर दराज क्षेत्रों से आए मौलानाओं ने नात पेश किया। जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी में मुमताज अहमद टांडवी, हेलाल अहमद टांडवी, मौलाना हामीद रजा असगर नेवारी और हन्जला ने नात पेश किया। मौलाना मोहम्मद फिरोज अहमद अलीमी संत कबीर नगर ने सच्चाई को अपनाने और बुराई से दूर रहने पर जोर दिया। मौलाना मोहम्मद अब्दुल बारी नईमी आजमी पेश इमाम जामा मस्जिद ने माता-पिता से अच्छा व्यवहार करने का संदेश दिया। वहीं कन्वीनर जलसा कारी मोहम्मद अब्दुल बाकी मिस्बाही ने आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.